यूपी: CM योगी का फोटो जलाने वाले वकीलों के खिलाफ FIR दर्ज


गाजियाबाद जिले में पुतले के साथ CM योगी आदित्यनाथ का फोटो जलाने के मामले में 4 वकीलों समेत 5–6 अज्ञात व्यक्तियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया है। बता दें कि मंगलवार को गाजियाबाद कचहरी परिसर में हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने 3 पुतले फूंके थे। इसी बीच एक पुतले के ऊपर CM की फोटो रखकर उसे जूतों से कुचला गया और आग के हवाले कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, कचहरी पुलिस चौकी के प्रभारी महाराज सिंह बघेल ने मुकदमे में अधिवक्ता सुमित देशबंधु, मनोज नागवंशी, रविकांत गौतम और विजय कुमार को नामजद किया है। इन सभी पर IPC सेक्शन 188 (धारा 144 का उल्लंघन), 153A (सद्भाव बिगाड़ना) और 500 (मानहानि करना) लगाए गए हैं।


CM योगी का जलाया पूतला
सब इंस्पेक्टर की मानें तो बुधवार को कचहरी में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसमें कुछ अधिवक्ताओं ने राजनीतिक द्वेषभाव के चलते मुख्यमंत्री के फोटो को जलाकर अपमानित किया। इस कृत्य से जनता और विशेष वर्ग में अपार रोष है।





Thank you for visit 😊

Comments

Popular posts from this blog

For sample.......

आखिर है क्या PET की परीक्षा ?

जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस ✅