मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार,जानिए नियम तोड़ने पर कितना जुर्माना लग सकता है ?



(1) New Motor vehicle Act 2021 in Hindi :- चूंकि अब नये ट्रेफिक नियमों लागू कर दिया है। इसलिये आप यह जरूर जान लें, कि कौन से नियम तोड़ने पर कितना जुर्मांना अदा करना होगा।

(2) ट्रेफिक के सामान्‍य नियम तोड़ने पर अब आपको 500 रूपये जुर्मांना चुकाना पड़ेगा। पहले केवल 100 रूपये ही देने होते थे।

(3) Rules of Road Regulation Violation करने पर अब आपको 500 रूपये अदा करने होंगे। पहले यह दर 100 रूपये थी।

(4) Without Ticket यात्रा करने पर अब आपको 500 रूपये जुर्मांना चुकाना होगा, पहले यह रकम 200 रूपये थी।

(5) बिना लाइसेंस के वाहन चलाने व उसका दुरूपयोग करने अब आपको 5000 रूपये जुर्मांना भरना होगा। पहले इस मद में केवल 1000 देने पड़ते थे।

(6) बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने पर अब आपको 5000 रूपये जुर्मांना भरना पड़ेगा। पहले इस गलती पर 500 रूपये बतौर जुर्माना भरना पड़ता था।

(7) Driving Despite Disqualification की स्थिति में अब आपको 10,000 रूपये जुर्माना भरना होगा। पहले यह रकम मात्र 500 रूपये थी।

(8) निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज गति से वाहन चलाने पर अब आपको Light Motor Vehicles के लिये 1000 रूपये तथा मीडियम यात्री वाहनों के लिये जुर्मानें की दर 2000 रूपये होगी। पहले दोनों वर्गों के लिये केवल 400 रूपये का जुर्मांना निर्धारित था।


(9) खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर जुर्माने की दर 5000 रूपये तक निर्धारित की गयी थी। पहले इस मद में 1000 रूपये ही चुकाने पड़ते थे।


(10) पीकर नशे में वाहन चलाने पर अब आपको New Motor Vehicle Rules के तहत 10,000 रूपये का जुर्माना चुकाना होगा। पहले इस मद में 2000 रूपये वसूल किये जाते थे।

(11) सड़क पर रेस लगाने पर अब आपको 5000 रूपये चुकाने पड़ेंगे। पहले केवल 500 रूपये ही चुकाने होते थे।

(12) बिना परमिट वाहन चलाने पर अब आपको 10,000 रूपये का जुर्मांना भरना होगा। पहले केवल 5000 रूपये ही देने होते थे।


Motor Vehicle (Amendments) Bill 2021 की कुछ अन्‍य Penalties की दरें –

(1) New Motor Vehicle Rules 2021 के तहत अब लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्‍लंघन करने पर आपको 25,000 रूपये से लेकर 1 लाख रूपये तक का जुर्मांना भरना पड़ सकता है।

(2) हेलमेट न पहन कर वाहन चलाने पर आपको 1000 रूपये का जुर्मांना भरना होगा। पहले यह रकम मात्र 100 रूपये थी।

(3) वाहनों पर ओवरलोडिंग करने पर अब आपको 20,000 रूपये चुकाने होंगे। इसके अलावा प्रति टन अलग से 2000 रूपये देय होंगे।

(4) क्षमता से अधिक यात्री बिठा कर वाहन चलाने पर अब आपको हर अतिरिक्‍त यात्री 1000 रूपये देना होगा।


(5) 2 पहिया वाहनों पर ओवरलोडिंग करने पर अब आपको 2000 रूपये का जुर्मांना अदा करना होगा।

(6) इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबूलेंस आदि को रास्‍ता नहीं देने पर आपको 10,000 रूपये का जुर्मांना देना पड़ सकता है।

(7) Driving Without Insurance करने पर अब आपको 2000 रूपये जुर्मांना देना होगा। पहले इस मद में 1000 रूपये वसूल किये जाते थे।

नये मोटरयान नियम 2021 की कुछ अन्‍य विशेषतायें तथा अन्‍य लाभ –

भारत सरकार ने नये मोटरयान मोटरयान (संशोधन विधेयक) 2021 को मंजूरी दे दी है। जिसके साथ ही Road Safety को लेकर कुछ जिम्‍मदारियां भी तय की गयी हैं। जिनके बारे में आपको नीचे बिंदूवार जानकारी दी जा रही है।

  • New Motor Vehicle Rules 2021 लागू हो जाने के बाद अब खराब सड़क बनाने की पूरी जिम्‍मेदारी और जवाबदेही सिर्फ और सिर्फ ठेकेदार की होगी।
  • यदि वाहन निर्माता कंपनी गाड़ी बनाने में किसी प्रकार की गड़बड़ी करती है, तो ऐसी कंपनी पर 100 करोड़ रूपये तक का जुर्मांना किया जा सकता है।
  • नये नियमों के मुताबिक अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिये आधार कार्ड को अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत करना होगा।
  • अब सरकार हिट एंड रन केस के मामले में पीडि़त पक्ष को 2 लाख रूपये अथवा इससे अधिक का मुआवजा अदा करेगी।
  • नये नियमों के अनुसार अब Third Party Insurance कराना जरूरी होगा। वाहन के साथ साथ ड्राइवर तथा क्‍लीनर को भी बीमा का लाभ मिल सकेगा।
  • नये बिल के अनुसार अब मोटरयान दुर्घटना कोष का निर्मांण किया जाएगा। जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
  • अब लर्निंग लाइसेंस के लिये प्रस्‍तुत किये जाने वाले पहचान पत्र का Online वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
  • अब सरकार के द्धारा बड़ी तादात में ड्राइवर ट्रेनिंग स्‍कूल खोले जाएंगें। जिससे देश में ड्राइवरों की कमी पूरी हो सकेगी।

New Motor Vehicle Rules का हमें पालन क्‍यों करना चाहिए?

आप ऊपर दी गयीं जुर्मांने की दरों के बारे में पढ़ कर अब तक समझ गये होंगें, कि New Motor Vehicle Rules 2021 कितने प्रभावशाली हैं। यदि आप इन नियमों का पालन करते हैं और अनुशासित ढंग से अपनी गाड़ी देश की सड़कों पर चलाते हैं, तो आप भारी भरकम जुर्मांने की राशि से बच भी सकते हैं। वैसे भी सही तरीके से गाड़ी चलाना और सभी नियमों का पालन करना हम सभी की जिम्‍मेदारी है।

यदि हम Traffic Rules का पालन करते हुए गाड़ी चलाएंगें तो सड़क पर पैदल चलने वालों के साथ साथ खुद भी अचानक होने वाली दुर्घटनाओं से बच सकते हैं। इसलिये मेरी आपको सलाह है कि आप New Motor Vehicle Rules का पालन जरूर करें।



Thank you for visit ...MUKESH CHAURASIA

Comments

Popular posts from this blog

For sample.......

आखिर है क्या PET की परीक्षा ?

जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस ✅