उच्च न्यालय के वकील के बारे में कैसे पता करें कि वह अच्छा वकील है?

उच्च न्यालय के वकील के बारे में कैसे पता करें कि वह अच्छा वकील है?
मेरे एक क्लांइट थे जो अपने कुछ मुकदमों की पैरवी के लिए वकील करना चाहते थे उस समय मैं भी कुछ मुकदमों में उलझा हुआ था जो मेरे वकील थे वह उस समय वह मुझे काफी काबिल लगते थे ( वो एक अलग विषय है कि कब मैंने उन्हे महालालची व मतलब परस्त पाया) मैंने अपने क्लाइंट को अपने वकील से मिलने का सुझाव दिया ।

जब मेरे क्लाइंट मेरे वकील को पहली मीटिंग में मिले तो उन्होंने मेरे वकील से सारी बात अपने केस के बारे में बताई और उन्हें अपने केसों के लिए वकील नियुक्त करने के बारे में भी बताया और उन्हें यह भी बताया कि वह मेरे सुझाव से उन के पास आए हैं उन्होंने अपने तौर से जो भी कानूनी दांवपेच की राय उनसे ली और उन्हें अंततः अपना वकील नियुक्त करने का फैसला किया। पर उससे पहले उन्होंने वकील साहब से यह प्रार्थना करी कि यदि आप हमारे जैसे ही किसी अन्य मुकदमे के लिए केस पैरवी कर रहे हैं तो आप हमें अपनी किसी दिन की कोर्ट बहस दिखाएं और बेहतर होगा कि आप एक नहीं बल्कि तीन चार आर्गुमेंट दिखाएँ।

क्योंकि हम जब भी किसी वकील को नियुक्त करते हैं हम उसकी कार्यशैली को अवश्य समझते हैं एक बार हमें आपकी क्षमताओं का पता चल जायेगा तो फिर हम आपको पक्के रूप से ही जीवन भर के लिए अपना वकील नियुक्त कर देगें हैं मेरे जानकार वकील साहब ने उनकी इस चुनौती को बेहिचक स्वीकार कर लिया।

उन्होंने मेरे वाले वकील साहब की बाकायदा तीन चार बार पेशियों में बहस देखी जो किसी अन्य केसों से सम्बंधित थी किन्तु केस का मसला वैसा ही था जैसे केस के लिए वे उन वकील साहब को नियुक्त करना चाहते थे मेरे जानकार क्लाईंट ने समय निकालकर बहस देखी और हमारे वकील साहब की कार्यशैली को नजदीक से समझा उसके बाद उनको उन्होंने अप्वॉइंट करा।

यह बात मुझे भी मेरे वकील साहब ने ही बताई थी कि आपने जिस क्लाइंट को मेरा रेफरेंस दिया था भाई वह बहुत तेज आदमी है उनके बहुत से केस हैं जो विभिन्न न्यायालयों मे चल रहे हैं उनका महीने मे पच्चीस दिन अलग अलग वकीलों से पाला पडता रहता है। उन्होंने पहले मेरी कई बहसों को देखा और मेरे बारे में उन सभी न्यायालयों के नायब कोर्ट , रीडर व अन्य स्टाफ से पूरी जानकारी भी ली थी जहाँ मैं केस हैंडल कर रहा था कि मैं किस प्रकार का वकील हूं ।

यह कुछ इस वैसा ही है यदि आपको किसी डॉक्टर से मीटिंग रखनी हैं या आप चाहते हैं कि कोई अच्छा डॉक्टर आपको मिले जो पारिवारिक सदस्यों के लिए भी सेवाएं बराबर रखे तो आप अपने क्षेत्र के केमिस्ट वालों से पूछ सकते हैं कि इस क्षेत्र में बढ़िया डॉक्टर कौन है या यूं कहें किसी भी हलवाई को अपने घर में होने वाली शादी से पहले आप उसके काम को देखना आवश्यक समझें उसके कई अन्य चल रहे समारोहों मे जाकर उसका बना खाना देखें और वह भी उसे बताए बिना।

हां, उससे यह अवश्य पूछ ले कि वह किस जगह और कितने बजे उसका खाने का प्रोग्राम है आपके सामने पूरी फिल्म आ जाएगी।

मेरा ख्याल है आपको भी यही उपकर्म करना चाहिए यदि आप कोई वकील की तलाश कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

For sample.......

आखिर है क्या PET की परीक्षा ?

जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस ✅