रिचार्ज प्लान 28 दिनों का ही क्यों होता है?
रिचार्ज प्लान 28 दिनों का ही क्यों होता है?
आपको पता है कि रिचार्ज प्लान 30 दिनों का ना होकर 28 दिनों का ही क्यों होता है क्योंकि 28 दिनों का रिचार्ज प्लान रखने से कंपनियों को पूरे 1 साल में 1 महीने के रिचार्ज का फायदा होता है। अब आप तो समझ ही गए होंगे कंपनियों की कार्यनीति के बारे में, आइए हम इसे विस्तार से समझते है।
हर 28 दिन को एक महीना मानने से एक साल 13 महीने का हो जाएगा। मतलब ग्राहक को 1 साल में 1 महीने का रिचार्ज प्लान अधिक खरीदना होगा। इस तरह टेलीकॉम कंपनी के लिए 28 एक जादुई संख्या है जिसका गणित है इसे ऐसे समझिए 28x13 = 364 . तीन सौ चौसठ की ये संख्या 365 या 366 के बराबर है मतलब एक साल के बराबर। अगर एक साल में हर महीना 28 दिनों का बना दें तो 13 महीनों का एक साल बन जाएगा। अब आप 13 वे महीने का भी रिचार्ज ( Tariff Plans ) करेंगे, मतलब एक साल में 13 रिचार्ज।
इसे ऐसे समझिए ... अगर साल के हर महीने से 28 दिन हटा दें तो कैसे एक महीना टेलीकॉम कंपनियों को फायदा होता है। 1 साल में 7 महीने ऐसे होते हैं , जिनमें 31 दिन आते है। इनमें से 28 दिन हर महीने से हटा दें तो 3 दिन प्रति महीने के हिसाब से 7x3 = 21 दिन हो जाएंगे। अब 4 महीने ऐसे होते हैं , जो 30 दिन के हैं इनमें से भी 28 दिन हटा दें तो 2 दिन महीने की दर से 2x438 . पहले बचे 21 + 8 = 29 दिन हो गए। यह लगभग एक महीने के बराबर ही है। अब अगर फरवरी 29 दिन की है तो 28 दिन हटा के 1 दिन और यानी 21 + 8 + 1 = 30 दिन, ऐसे बनता है पूरा महीना। मतलब 28 दिन का रिचार्ज देने पर कंपनियों को साल में पूरे एक महीने का फायदा होता है।
धन्यवाद 😊
अधिक से अधिक शेयर करें 🌐👍
Comments