आखिर है क्या PET की परीक्षा ?

आखिर है क्या PET की परीक्षा ?


आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने PET यानी प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है। 

इस परीक्षा की खास यह है कि अब तक यूपीएसएसएससी में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन अब इस नई प्रक्रिया के तहत PET में रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐसा नहीं करना होगा। 

इसके अलावा इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्षों तक मान्य रहेगी।

UPSSSC की परीक्षाओं में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC ने इसके लिए 25 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है जो 21 जून 2021 तक जारी रहेगी। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन फॉर्म में कोई गलती होती है या कोई वैध जानकारी छूट जाती है तो ऐसे उम्मीदवारों को 28 जून 2021 तक अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

For sample.......

जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस ✅