लाइकेन ( Lichen )
लाइकेन Lichen
➥लाइकेन थैलोफाइटा प्रकार की वनस्पति है
➥जो कवक (Fungi) तथा शैवाल (Algae) दोनो से मिलकर बनती है।
➥इसमें कवक तथा शैवालों का सम्बन्ध परस्पर सहजीवी (symbiotic) जैसा होता है।
➥कवक जल, खनिज-लवण, विटामिन्स आदि शैवाल को देता है और शैवाल प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की क्रिया द्वारा कार्बोहाइड्रेट का निर्माण कर कवक को देता है।
➥कवक तथा शैवाल के बीच इस तरह के सहजीवी सम्बन्ध को हेलोटिज्म (Helotism) कहते हैं।
➥लाइकेन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग ग्रीक दार्शनिक थियोफ्रेस्टस ने किया।
➥लाइकेन का अध्ययन लाइकेनोलॉजी (Lichenology) कहलाता है।
लाइकेन के प्रकार: - आकार एवं संरचना के आधार पर लाइकेन को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। ये हैं-
➊ क्रस्टोस (Crustose)– इसमें थैलस चपटा तथा आधार लम्बा होता है।
➋ फोलिओज (Foliose)– इसमें थैलस में शाखित पत्तियों के समान अतिवृद्धियाँ होती हैं।
➌ फ्रूटीकोज (Fruticose): इसमें थैलस काफी विकसित तथा जनन अंग उपस्थित होता है।
लाइकेन कहां पाए जाते हैं?
लाइकेन विश्व्यापी है. ये विभिन्न स्थानों तथा आधारों पर जैसे, पेड़ों के तनों, दीवारों, चट्टानों व मृदा आदि पर पाए जाते हैं. उए समुद्र के किनारों से लेकर पहाड़ों के ऊचें शिखर तक स्थित होते हैं. परन्तु वर्षा प्रचुर उष्णकटिबंधीय वनों में ये बहुतायात में पाए जाते हैं.
लाइकेन वातावरण के लिए महत्वपूर्ण क्यों हैं?
जीव वैज्ञानिकों के अनुसार लाइकेन थैलस एक प्रकार से परस्पर सहजीविता का उदाहरण है. शैवाल द्वारा कवक को भोजन की आपूर्ति की जाती है. बदले में कवक द्वारा शैवाल को सुरक्षा, जल, नाइट्रोजन वाले पदार्थ एवं खनिज लवण प्रदान किए जाते हैं.
प्रजनन: लाइकेन में प्रजनन तीन प्रकार से होता है-
1.कायिक,
2. लैंगिक तथा
3.अलैंगिक।
लाइकोन वायु प्रदूषण के संकेतक (Indicator) होते हैं। जहाँ वायु प्रदूषण अधिक होता है, वहाँ पर लाइकन नहीं उगते हैं।
पेड़ों की छालों (Barks) पर उगने वाले लाइकेन की कोर्टीकोल्स (Corticoles) तथा खाली चट्टानों पर उगने वाले लाइकन को सेक्सीकोल्स (sexicoles) कहते हैं।
लाइकेन का आर्थिक महत्व
➤लाइकेन मृदा निर्माण (soil formation) की प्रक्रिया में सहायक होते हैं।
➤कई लाइकेन खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। रेन्डियर मॉस (Reindeer moss) या क्लेडोनिया को आकटिक (Arctic) भाग में भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
➤आइसलैंड मॉस (rceland moss) को स्वीडन, नार्वे तथा आइसलैंड जैसे यूरोपीय देशों में केक बनाने में उपयोग में लाया जाता है।
➤जापान के निवासी इन्डोकापन (Endocarpon) का उपयोग सब्जी के रूप में करते हैं। दक्षिण भारत में परमेलिया (Permelia) को सालन (Curry) बनाने में उपयोग करते हैं।
➤आर्चिल (OrchiI), लेकनोरा (Lecanora) जैसे- लाइकेन से नीला रंग प्राप्त किया जाता है।
➤प्रयोगशाला में प्रयुक्त होने वाली लिटमस पेपर रोसेला (Rocella) नामक लाइकेन से प्राप्त किया जाता है।
➤लोबेरिया (Lobaria) इरबेनिया (Ervenia) रेमेनिला (Ramanila) आदि लाइकेन, का उपयोग इत्र (Perfurnes) बनाने में किया जाता है।
➤परमेलिया सेक्सटिलिस (Permelia sextilis) का उपयोग मिरगी (Epilepsi) रोग की औषधि बनाने में होता है।
➤डायरिया, हाइड्रोफोबिया, पीलिया, काली खाँसी आदि रोगों में उपयोगी कई प्रकार की औषधियाँ लाइकेन से बनायी जाती हैं।
➤असनिया (Usnea) नामक लाइकेन से प्रति-जैविक (Antibiotic) असनिक एसिड (Usnic acid) प्राप्त किया जाता है।
➤ लाइकेन विशेषकर क्रस्टोज लाइकेन, चट्टानों का क्षरण करके उन्हें मृदा में परिवर्तित कर देते है. इनकी मृत्यु के बाद इनके थैलस विघटित होकर कार्बनिक पदार्थ बनाते हैं जो इन चट्टान के खनिज लवणों के साथ मिश्रित होकर मृदा बनाते हैं जिसमें अन्य पौधें उग सकते है.
➤सल्फर डाइऑक्साइड की सूक्ष्म मात्राओं की इनकी वृद्धि पर फर्क पड़ता है. अत: ये वायु प्रदुषण के अच्छे सूचक होते हैं. प्रदूषित क्षेत्रों में ये विलुप्त हो जाते हैं.
➤कुछ लाइकेन जैसे स्टोन मशरूम खाने में काम आते है.
➤लाइकेनों में विद्धमान लाइकेनिन व अन्य रसायनिक पदार्थों को दवाइयों के रूप में प्रयोग किया जाता है.
➤ क्या आप जानते है कि perfumes भी लाइकेन से बनती हैं; जैसे कि रैमेलाइना से.
ऐसा कहना गलत नहीं होगा की लाइकेन ऐसा जीव है जो कि वातावरण के लिए महत्वपूर्ण है ही साथ ही इसका आर्थिक महत्व भी है.
Comments