जानिए, परवल खाने के 6 बेजोड़ फायदे

जानिए, परवल खाने के 6 बेजोड़ फायदे

परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा ये कैल्शि‍यम का भी अच्छा स्त्रोत है.
परवल की अंग्रेजी-Pointed gourd
परवल/वैज्ञानिक नाम-Trichosanthes dioica
________________________________________
गर्मी के मौसम में सब्ज‍ियों के विकल्प कम हो जाते हैं लेकिन कुछ सब्ज‍ियां ऐसी हैं जो इस मौसम में आसानी से मिल जाती हैं. परवल गर्मियों का एक बेहतरीन विकल्प है. परवल की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये लंबे समय तक ताजा रहता है.

परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा ये कैल्शि‍यम का भी अच्छा स्त्रोत है. इसके छिलकों में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस भी भरपूर मात्रा में होता है.

परवल खाने के फायदे:

- परवल त्वचा से जुड़ी समस्याओं में खासतौर पर फायदेमंद होता है. परवल में मौजूद बीज कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं. डायबिटीज के मरीजों को खासतौर पर परवल खाने की सलाह दी जाती है.

- परवल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार होते हैं. ये चेहरे की झांइयों और बारीक रेखाओं को दूर करने में भी मददगार है.
- परवल इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है. ये बुखार, सर्दी-खांसी, स्कि‍न इंफेक्शन और चोट को जल्दी भरने में मदद करता है.
- अगर आपके बच्चे को भूख नहीं लगने की शिकायत है तो उसे परवल की सब्जी खिलाएं. परवल के इस्तेमाल से पेट के कीड़े मर जाते हैं.
- परवल में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं. जो पाचन तंत्र को सही रखने में मददगार होते हैं.

- परवल का लेप पेन-किलर की तरह काम करता है.

Comments

Popular posts from this blog

For sample.......

आखिर है क्या PET की परीक्षा ?

जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस ✅